आपको मिलेगा जल्द से जल्द समाधान
अगर इसके बावजूद भी आपकी समस्या का हल नहीं हुआ है तो आप शिकायत कक्ष में जा सकते हैं। ये जनरल मैनेजर के नेतृत्व में होती है और ग्राहकों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करती है। बैंक की वेबसाइट पर पोस्ट की गई शिकायतों को भी इस विभाग द्वारा हल किया जाता है। अगर आपको लगता है की यहां भी आपकी समस्या पर कोई काम नहीं कर रहा है तो आप बैंकिंग लोकपाल के पास जा सकते है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इसे ग्राहकों की शिकायतों को हल करने के लिए बनाया है। इस योजना में वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से लेकर अनुसूचित प्राथमिक और सहकारी बैंकों तक शामिल है। इन के ऑफिस नंबर से लेकर पता तक सब आपकों रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर मिल जायेगी।