नर्इ दिल्ली। देश के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एक्सिस बैंक को अंततः नया सीर्इअो व एमडी मिल गया है। एक्सिस बैंक की लंबे समय से मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक शिखा शर्मा का कार्यकाल इस साल 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा और उनकी जगह अमिताभ चौधरी पदभार संभालेंगे। बैंक ने शनिवार को घोषणा की कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चौधरी की 3 सालों के लिए नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, जो 1 जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2021 तक के लिए की जाएगी। वहीं, शर्मा एक्सिस बैंक की 9 सालों से प्रबंध निदेशक और सीईओ थी।