बैंकों की मनमानी यही खत्म नहीं होती वो आपसे डेबिट कार्ड को दोबारा जारी करवाने/ रिप्लेस कराने पर अच्छी खासी रकम वसूल करता है। एसबीआई की बेवसाइट के मुताबिक यह अपने बैंक के कार्ड को रिप्लेस करने के लिए 300 रुपये हर कार्ड पर वसूलता है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहक का कार्ड खो जाने, नष्ट होने या चोरी हो जाने की सूरत में नया कार्ड जारी करने के लिए 200 रुपये की फीस लेता है एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहक के डेबिट कार्ड को रिप्लेस करने के लिए या दोबारा जारी करने के लिए 200 रुपये की फीस वसूलता है। इसके अलावा डेबिट कार्ड पिन को दोबारा जारी करवाने के लिए अलग अलग बैंक 50 रुपए तक की रकम वसूल कर लेते हैं।