28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द से जल्द निपटा लेंं अपने जरूरी काम, अगले हफ्ते लगातार दो दिन बंद रहेंगे बैंक

इस माह के अंत में यानी 30 आैर 31 तारीख को देश के कर्इ बड़े बैंकों में हड़ताल रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 23 May 2018, 12:37 PM IST

Bankl strike

जल्द से जल्द निपटा ले अपने जरूरी काम, अगहे हफ्ते लगातार दो दिन बंद रहेंगे बैंक

नर्इ दिल्ली। इस माह के अंत में यानी 30 आैर 31 तारीख को देश के कर्इ बड़े बैंकों में हड़ताल रहेगा। एेसे में आपके लिए जरूरी है कि इससे पहले अाप बैंक से जुड़े सभी काम निपटा लें। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआर्इ के अनुसार, 30-31 मर्इ को बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर होंगे आैर इससे बैंकों का कामकजा प्रभावित होगा। दरअसल बैंक यूनियन कर्इ मांगों को लेकर अपने प्रबंधन पर दबाव बना रहे हैं। इस बार बैंक कर्मचारियों के वेतन में केवल 2 फीसदी का ही इजाफा किया गया है, जिसके बाद बैंक कर्मचारी नाखुश हैं। इंडियन बैंक एसोसिएशन(आर्इबीए) ने बैंकों काे सूचित किया है कि यूनाइटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने 30-31 मर्इ को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने के लिए नोटिस दिया है। यूबीएफयू बैंक कर्मचारियों के यूनियन की समग्र बाॅडी है। इसमें बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े कर्इ संगठन शामिल हैं।


बैंक के कामकाज पर पड़ सकताहै असर

बैंक आॅफ बड़ौदा, केनरा बैंक आैर पंजाब सिंध बैंक जैसे कर्इ बड़ें बैंकों का कहना है कि हड़ताल से बैंकों की सेवा आैर कामकाज पर भी असर पड़ेगा। पंजाब एंड सिंध बैंक ने पिछले हफ्ते ही कहा था कि तय तारीख को यदि हड़ताल होता है तो बैंक के कर्इ कर्मचारी इसमें शामिल होंगे। एेसे में बैंक का सामान्य कामकाज भी प्रभावित होगा। इसके पहले भी यूबीएफयू ने 16 मर्इ को ही बैंक हड़ताल को लेकर आर्इबीए को चेतावनी दी था। अब संगठन वित्तीय योजना विभाग को भी एक ज्ञापन देने की योजना बना रहा है।


हड़ताल को टालने की कोशिश में लगे बैंक

बैंक कर्मचारी आैर आधिकारियों के हड़ताल को टालने के लिए बैंक प्रबंधन अब सक्रिय होते हुए दिखार्इ दे रहे हैं। यूनियन बैंक आॅफ इंडिया ने तो अपने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि हड़ताल में शामिल होने पर उनकी नौकरी तक जा सकती है। हालांकि नेशनल आॅर्गेनाइजेशन आॅफ बैंक यूनियन (NOBW) ने बैंक प्रबंधन की इस चेतावनी की कड़ी निंदा की है।


धमकी के बाद नए कर्मचारी कर सकते हैं हड़ताल से किनारा

NOBW का कहना है कि बैंक हड़ताल पहले भी होते रहे हैं लेकिन एेसा पहली बार हो रहा कि केन्द्रीय कार्यालय से सर्कुलर जारी कर कर्मचारियों काे चेतावनी दी जा रही है। बैंक के इस चेतावनी के बाद पुराने कर्मचारियों को तो कोर्इ डर नहीं लेकिन नए कर्मचारी खुद को हड़ताल से अलग रख सकते हैं। एेसे में बैंक प्रबंधन को कर्मचारियों में डर पैदा करने के बजाय उन्हें सम्मानजनक वेतन बढ़ोतरी करना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

Personal Finance

कारोबार

ट्रेंडिंग