2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा आदेश, देश के करीब 2800 एटीएम में नहीं डालेंगे जाएंगे 2000 रुपए के नोट

इंडियन बैंक ने अपने बैंक एटीएम में 2000 रुपए के नोट ना रखने के दिए आदेश इंडियन बैंक एटीएम की करेंसी कैसेट्स में 200 रुपए नोटों को भरने का काम करेगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 23 Feb 2020, 11:39 PM IST

2000_rs_note.jpg

Big order, around 2800 ATM of country will not be put in 2000 rs notes

नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में इंडियन बैंक ने ग्राहकों की सहूलियत को देखते हुए ऑटोमेटिड टेलर मशीन (एटीएम) में 200 रुपए के नोटों को अधिक भरने का फैसला किया है। इसके साथ ही दो हजार रुपए के नोटों को मशीन में नहीं रखने का फैसला किया गया है। एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

नहीं डालें जाएंगे 2000 रुपए के नोट
इंडियन बैंक के एक अधिकारी ने कहा, "एटीएम से नकदी निकालने के बाद ग्राहक छोटी मूल्य वर्ग के करेंसी नोटों के लिए 2000 रुपए के नोट बदलवाने के लिए बैंक शाखाओं में आते हैं। इससे बचने के लिए हमने तत्काल प्रभाव से एटीएम में 2,000 रुपए के नोटों को लोड करने से रोकने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि ग्राहक बैंक शाखाओं से 2000 रुपए के नोट निकाल सकते हैं और वे उन्हें बैंक शाखाओं और एटीएम में भी जमा कर सकते हैं। इंडियन बैंक एटीएम की करेंसी कैसेट्स में 2,000 रुपए के बजाय 200 रुपए मूल्य वर्ग के नोट भरने का काम करेगा। बैंक के मुताबिक, एक मार्च के बाद एटीएम में बचे 2,000 के नोटों को निकाल लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः-Petrol Diesel Price Today : दिल्ली में 72 रुपए के पहुंचा पेट्रोल, डीजल 6 हफ्ते के बाद हुआ महंगा

अधिकारियों ने क्या कहा
फाइनेंशियल सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम (एफएसएस) के अध्यक्ष वी. बालासुब्रमण्यम ने आईएएनएस से कहा, "हमारे पास निजी बैंकों से 2,000 रुपए के नोटों को एटीएम में लोड करने से रोकने के लिए कोई निर्देश या जानकारी नहीं है।" कंपनी देश के कई बैंकों के एटीएम नेटवर्क का प्रबंधन करती है।

बालासुब्रमण्यम ने कहा कि बैंकों के विलय से बड़े शहरों में एटीएम की संख्या कम हो सकती है और टियर-तीन व टियर-चार शहरों में इन मशीनों की स्थापना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बैंक नई शाखाएं भी खोल रहे हैं और प्रत्येक शाखा में एक ऑन-साइट एटीएम होगा। बालासुब्रमण्यम के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ज्यादा संख्या में एटीएम के लिए अनुरोध के तौर पर रिक्वेस्ट ऑफ प्रपोजल (आरएफपी) लेकर आया है।

सभी बैंक कर सकते हैं आदेश
हालांकि अभी यह फैसला केवल इंडियन बैंक ने ही किया है और अन्य सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के बैंकों ने इसका पालन नहीं किया है। जानकारों की मानें तो देश के दूसरे बड़े बैंकों की ओर से जल्द ही इस तरह के आदेश जारी हो सकते हैं। इसका कारण यह है कि जिस तरह की समस्या से इंडियन बैंक गुजर रहा है।

वो ही समस्या दूसरे बैंकों के सामने भी आ रही है। वहीं बीते महीनों इस बात की भी अफवाह उड़ी थी कि 2000 रुपए के नोटों को बंद किया जा रहा है। जिसके बाद आरबीआई की ओर से स्पष्टीकरण आया था कि 2000 रुपए के नोटों की छपाई को कम किया जाएगा, जबकि वो प्रचलन में जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ेंः-यूपी में मिले सोने के भंडार पर जीएसआर्इ ने दी सफार्इ, नहीं मिला 3600 टन सोना

देश में 2800 से ज्यादा है इंडियन बैंक के एटीएम
आंकड़ों की मानें तो देश में इंडियन बैंक के एटीएम की संख्या 2861 एटीएम हैं। वहीं दूसरी ओर इंडियन बैंक का मर्जर इलाहाबाद बैंक के साथ मर्जर का ऐलान हो चुका है।

कुछ दिन पहले इंडियन की ओर से बयान आया था कि मर्जर के बाद भी वो अपने नाम के साथ किसी तरह का बदलाव नहीं करेंगे। इसका कारण बताते हुए अधिकारियों ने कहा था कि इंडियन बैंक पैन इंडिया को अपील करता है। ऐसे में नाम में बदलाव करना सही नहीं होगा। वहीं उन्होंने कहा कि बैंक के लोगो में बदलाव होने संभावना से इनकार नहीं कियाय जा सकता है।