
BSNL अपने Customers को दे रहा कमाई का मौका, जानिए कैसे उठाएं फायदा
नई दिल्ली।
BSNL Recharge Offers 2020 : भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ( BSNL ) ने अपने एक पुराने प्लान को उपभोक्ताओं के लिए फिर से लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत एक यूजर को माई बीएसएनएल एप ( MY Bsnl App ) के जरिए किसी दूसरे यूजर का रिचार्ज करने पर 4% की तत्काल छूट ( Bsnl 4% Cashback Offer ) मिलेगी। बता दें कि बीएसएनएल ने कुछ वक्त पहले ये प्लान लॉन्च किया था, अब इसे एक बार फिर शुरू किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल का यह प्लान 30 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा।
4% मिलेगा कैशबैक
इसको लेकर BSNL Karnataka ने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसके तहत My BSNL app यूजर अपने ऐप के द्वारा दूसरे BSNL यूजर के प्रीपेड मोबाइल अकाउंट को रीचार्ज करता है, तो उसे इस्टेंट 4% डिस्काउंट मिलेगा। सर्कुलर में कहा गया है कि इस प्लान की वैधता 30 सितंबर तक रहेगी। यानी कि आप 30 सितंबर तक इस प्लान का फायदा उठा सकेंगे। खास बात है कि यूजर को पहली बार अपना अकाउंट रीचार्ज करने पर भी डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। हालांकि, इस प्लान का लाभ माई बीएसएनएल एप के नए यूजर ही उठा पाएंगे। वहीं, पुराने यूजर्स को इस ऑफर का फायदा नहीं मिलेगा।
30 सितंबर तक ऑफर
बीएसएनएल कर्नाटका ने प्लान को लेकर एक ऑनलाइन सर्कुलर जारी करके कहा है कि यह ऑफर केवल नए यूजर्स के लिए है और इसकी वैधता 30 सितंबर तक रहेगी। बता दें कि कंपनी ने इस ऑफर को पहले अप्रैल के अंतिम दिनों में उस वक्त चालू किया था, जब लोग लॉकडाउन में थे। अब एक बार फिर बीएसएनएल कंपनी ने इस प्लान को लॉन्च किया है।
अन्य कंपनियां भी दे रही ऑफर
BSNL के अलावा अन्य कंपनियां भी अपने यूजर्स को ऑफर दे रही हैं। Airtel, Jio, Vodafone, Idea आदि भी दूसरों का रीचार्ज करने पर इस तरह की छूट व कैशबेक की सुविधा प्रदान करती हैं। इन्हीं को देखते हुए बीएसएनएल ने एक महीने चलाए इस प्रमोशनल ऑफर को दोबारा ग्राहकों के लिए पेश कर दिया है।
Updated on:
9 Jul 2020, 2:32 PM IST
Published on:
9 Jul 2020, 2:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.