
Post Office MIS: घर बैठे ऐसे कर सकते हैं 5 हजार रुपये की कमाई, ऐसे करें आवेदन
नई दिल्ली।
Post Office Monthly Income Scheme: अगर आप भी हर महीने निश्चित कमाई ( Earning ) करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( POMIS ) आपके लिए सबसे बेस्ट है। इस स्कीम में आप हर महीने 5 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस ( Post Office Scheme ) में आपका पैसा 100 फीसदी सुरक्षित रहता है। ऐसे में बिना जोखिम के छोटा निवेश कर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। बता दें कि पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( POMIS ) एक छोटी बचत योजना है। आइये जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के फायदे क्या हैं।
POMIS में निवेश करने का फायदे? ( Benefits of POMIS )
-इस योजना में मंथली रिटर्न मिलता है, जो पूरी तरह सुरक्षित है।
-वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह एक अच्छी स्कीम है, जिसमें एक सुनिश्चित मंथली इनकम और साथ ही ब्याज मिलता है।
-दो या तीन व्यक्ति एक संयुक्त खाता खोल सकते हैं। जिसमें सभी खाताधारकों की समान हिस्सेदारी होगी। एकल खातों को संयुक्त खातों में भी परिवर्तित किया जा सकता है।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम योजना में में 6.6 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। हालांकि सरकार हर तीन माह पर ब्याज दरों में बदलाव करती है। इस योजना में कोई व्यक्ति ज्वॉइंट अकाउंट खोल कर 9 लाख रुपये जमा करता है, तो उसे साल भर में 59400 रुपये यानी हर माह 4950 रुपये ब्याज के रूप में मिलेगा।
POMIS के लिए पात्रता मानदंड क्या है?
योजना का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति की उम्र 10 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। योजना में जमा की न्यूनतम सीमा 1,500 रुपये और अधिकतम राशि 4.5 लाख रुपये है। संयुक्त खाताधारकों के लिए, सीमा 9 लाख रुपये है। खास बात है कि कुछ कटौती के साथ एक वर्ष के बाद समय से पहले पहले पैसे निकाले जा सकते हैं। एक वर्ष के बाद और तीन साल से पहले निकासी पर 2 प्रतिशत कटौती होती है। तीन साल के बाद जमा को वापस लेने से खाते में जमा राशि से 1 प्रतिशत की कटौती होती है।
ऐसे खोल सकते है खाता ( How to Apply For POMIS )
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम खाता खोलने के लिए आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं।
Updated on:
9 Jul 2020, 1:56 PM IST
Published on:
9 Jul 2020, 1:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.