
Senior citizens के लिए मोदी सरकार कई तरह की सहूलियत दे रही है। (फोटो : फ्री पिक)
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज देश का बजट (Budget) 2025 पेश कर रही हैं। सीतारमण, लोकसभा में सुबह 11 बजे से बजट पेश करना शुरू कर चुकी है। बजट से पूरे देश को काफी उम्मीदें हैं। हर वर्ग के लोग बजट से फायदे की उम्मीद जता रहे हैं। इनमें वरिष्ठ नागरिक (Senior Citizens) भी शामिल हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर साल बजट में घोषणाएं की जाती हैं। पिछले साल भी उनके लिए बजट में योजनाओं की घोषणाएं की गई थीं। ऐसे में इस साल भी उन्हें बजट से काफी उम्मीदें हैं।
इस साल के बजट में वरिष्ठ नागरिक सरकार से सीनियर सिटीजन हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम की लिमिट को बढ़ाकर 1 लाख रुपये करने की उम्मीद कर रहे हैं। इसके अलावा यह मांग भी की जा रही है कि बुज़ुर्गों की निवेश की गई राशि पर ब्याज दरों को बढ़ाया जाए। साथ ही इस बजट में बुज़ुर्गों को रेलवे टिकट में कन्सेशन दिए जाने की भी उम्मीद जताई जा रही है। कर व्यवस्था में मूल छूट की सीमा को भी 10 लाख रुपये तक करने की उम्मीद जताई जा रही है। इतना ही नहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस की सीमा बढ़ाने की भी उम्मीद है।
Updated on:
1 Feb 2025, 12:05 PM IST
Published on:
1 Feb 2025, 11:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.