1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या आपका आधार बैंक से लिंक हुआ कि नहीं, ऐसे करें पता

अब केन्द्र सरकार के आदेश के बाद अपने आधार संख्या को बैंक खाते से लिंक करना अनिवार्य हो गया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 23 Oct 2017, 4:59 PM IST

adhar

नई दिल्ली। अब केन्द्र सरकार के आदेश के बाद अपने आधार संख्या को बैंक खाते से लिंक करना अनिवार्य हो गया है। सरकार के इस फैसले पर रिजर्व बैंक ने भी अपनी मुहर लगा दी है। आधार को बैंक से लिंक करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है।

adhar

यदि आपने पहले ही अपने आधार नंबर को अपने बैंक खाते से लिंक करा दिया है और उसका स्टेटस आपको नहीं पता है तो चिंता ने करें। इसके बारें में आप घर बैठे आसानी से ये बात पता कर सकते हैं कि आपका अधार आपके बैंक खाते से लिंक है कि नहीं।

adhar

इसके लिए आपको आधार कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर आपको चेक आधार एंड बैंक अकाउंट लिंकिंग स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नया विंडो खुलेगा। जिसमें आपको अपना आधार नंबर और सेक्योरिटी कोड को भरना होगा।

adhar

इसके भरते ही आपको रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक मोबाइल ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को आपको दिए गए स्थान पर भरना होगा। इस बात का आपको विशेष ध्यान होगा की ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर ही आएगा।

adhar

जैसे ही आप ओटीपी एंटर करेंगे आपको लॉग-इन करने का ऑप्शन आएगा। जैसे ही आप इसके लिए लॉग इन करेंगे, आपको पता चल जाएगा कि आपका बैंक खाता आपके आधार नंबर से लिंक है कि नहीं।

adhar

यदि आपके पास इंटरनेट पर जानने की कोई सुविधा नहीं है तो आपके पास एक दूसरा तरीक भी है। आप यूएसएसडी के जरिए भी अपना स्टेटस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से *99*99*1# डायल करना होगा। इसके बाद आपको अपने 12 अंको का आधार नंबर डालना है। जैसे ही आप इसे कंफर्म करेंगे वैसे ही आपको सही स्टेटस पता चल गया है।

adhar

इसके लिए आपको ये ध्यान देना होगा कि, इन दोनों तरीकों से आप उन्ही खातों का स्टेटस पता चल पाएगा जिन्हे आपने हाल ही में लिंक किया है।