नर्इ दिल्ली। आज दिल्ली के कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोका कोला कंपनी का जिक्र किया। जिसमें उन्होंने बताया कि कोका कोला कंपनी को शुरू करने वाला कौन था। आैर उसने कितनी मेहनत से उस कंपनी को वर्ल्ड क्लास बनाया। उन्होंने बताया कि एक शिकंजी बनाने वाले ने इसकी शुरुआत की थी। आज वो दुनिया के 200 देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। दुनिया में सिर्फ दो देश क्यूबा आैर नाॅर्थ कोरिया में कोका कोला बैन है। अब आपको बताते हैं कि एक शिकंजी बेचने वाली कंपनी इतना बड़ा अंपायर कैसे खड़ा किया?
आज 12 लाख करोड़ रुपए की है कंपनी
आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो मौजूदा समय में कोका कोला कंपनी का मार्केट कैप करीब 187 बिलियन डाॅलर्स का है। अगर इसे भारतीय रुपए के हिसाब से देखा जाए तो करीब 12 लाख करोड़ रुपए से अधिक बैठ रहा है। ताज्जुब की बात तो ये है राहुल गांधी के अनुसार इस कंपनी को शुरू करने वाला एक शिकंजी बेचने वाला था। वैसे राहुल गांधी अमरीका के उस व्यक्ति का नाम नहीं बता सके। लेकिन उन्होंने बताया कि एक शिकंजी बनाने वाले अमरीकी आदमी ने कैसे इतनी कंपनी को बना डाला।
200 देशों में 900 प्लांट
दुनिया के 200 से ज्यादा देशों में कोका कोला के 900 प्लांट हैं और इनमें 1,46,200 कर्मचारी काम करते हैं। कोका कोला कंपनी 3900 तरह के पेय पदार्थ बनाती है। अगर आप हर रोज एक पीयेंगे तो सभी को चखने में 9 साल लग जाएंगे। हर दिन कोका कोला की 1,900,000,000 से ज्यादा बोतलें पी जाती हैं। इसका मतलब, हम हर सेकंड 21,000 बोतलें घटक रहे है।
वर्ना हो जाते एक करोड़ रुपए के मालिक
इस कंपनी की सबसे रोचक बात तो ये है कि अगर हमारे परिवार में से कोर्इ भी कोका कोला एक स्टाॅक खरीद लेता, जो उस समय 40 डाॅलर का था, अगर उसे 2012 में बेच देते तो तो वाे स्टाॅक एक करोड़ डाॅलर का बिकता। यानि कोका कोला सिर्फ आपको ठंडा ही नहीं करता लेकिन आपको करोड़ों रुपयों के मालिक बन जाते।