नई दिल्ली: अब गैस सिलेंडर ( LPG Gas CYLINDERS ) का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है और मोदी सरकार ( Modi GOVT ) के आने के बाद तो उज्जवला योजना ( Ujjwala Yojana ) के अंतर्गत अधिकतर घरों में गैस कनेक्शन सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। भले ही लोगों ने इन गैस सिलेंडर्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया हो लेकिन ज्यादातर एलपीजी उपभोक्ताओं ( Lpg consumers) को ये नहीं पता कि गैस कनेक्शन ( LPG Gas Connection ) के साथ उन्हें बीमा भी मिलता है वो भी 50 लाख का ( 50 LAKH RS INSURANCE WITH LPG CONNECTION ) । जी हां, ये सच है। सिलेंडर के साथ मिलने वाले इंश्योरेंस का पूरा खर्च संबंधित ऑयल कंपनियां उठाती हैं।