नई दिल्ली : बैंक क्रेडिट कार्ड रखने वालों को क्रेडिट कार्ड से एक लिमिट तक कैश निकालने की सुविधा देता है और इसे क्रेडिट कार्ड कैश एडवांस( credit card cash advance) के नाम से जाना जाता है । Credit card से कैश निकालना एक तरह से लोन लेने जैसा होता है लेकिन इसके लिए आपको किसी प्रकार के अप्रूवल की जरूरत नहीं होती हालांकि यह क्या आपकी जेब के लिए काफी भारी होता है इस पर बैंक तरह-तरह के चार्जेस लगाता है जो आपके लिए बोझ से कम नहीं होते ।कई बार तो लोगों को पता भी नहीं होता कि बैंक उनसे कितने चार्जेस इस कैश के बदले में ले रहा है ।