Premium में कर सकते हैं बदलाव- अटल पेंशन योजना के तहत खाताधारक अगर अपने प्रीमियम की राशि में बदलाव करना चाहते हैं तो वो ऐसा साल भर में कभी भी कर सकते हैं। PFRDA के मुताबिक इस व्यवस्था में APY अंशधारक अपनी आय ( Income) और एपीवाई प्रीमियम में बदलाव कर सकेंगे। संगठन उनकी रिक्वेस्ट पर कभी भी विचार कर सकता है। पहले खाताधारक सिर्फ अरैल के महीने में ही ऐसा कर सकते थे । वैसे तो Atal Pension Yojna ( APY) के तहत किसी भी इंसान को मैक्सिमम 5000 रुपये मंथली यानी 60 हजार रुपये सालाना ही मिल सकते है। आपको मालूम हो कि अटल पेंशन योजना के तहत करीब 2.28 करोड़ अंशधारक रजिस्टर्ड हैं।