नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 13,500 करोड़ रुपए का घोटाला अंजाम देने के बाद देश छोड़कर भागे वांछित हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर शिकंजा कसने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तीन सदस्यीय टीम सिंगापुर पहुंच गई है। ईडी में एक उच्चपदस्थ सूत्र के अनुसार ईडी की टीम नीरव मोदी के खिलाफ मामले को तैयार करने के लिए सिंगापुर में है। ईडी के अधिकारी जल्द ही नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को लेकर सिंगापुर के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि दोनों देशों अधिकारियों के बीच सकारात्मक वार्ता होती है तो ईडी की टीम नीरव मोदी को साथ लेकर आ सकती है।