नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट ( Fixed Deposit ) को लेकर बड़ी खबर आई है। RBI के इस नए नियम द्वारा आपकी जमा FD पर कम ब्याज मिलेगा। इस नए नियम के तहत ब्याज पर एक-दो प्रतिशत नहीं करीब 3-4% का नुकसान उठाना पड़ सकता है। दरअसल आरबीआई ने FIXED DEPOSIT को लेकर नया बदलाव किया है, जिससे अगर आप मैच्योरिटी पर अपनी FD पर क्लेम नहीं करते हैं, तो आपको न्यूनतम ब्याज दिया जाएगा।