नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने 100 रुपए के नए नोट की पहली तस्वीर जारी कर है। इस तस्वीर में नोट से जुड़े डिजाइन, रंग और इसकी खासियत के बारे में बताया गया है। 100 रुपए का यह नया नोट महात्मा गांधी सीरिज का ही होगा। इस नए नोट का रंग मोतिया (Lavender) रखा गया है। खबरों के अनुसार 100 रुपए का यह नया नोट पूरी तरह से स्वदेशी और प्रधानमंत्री नरेंद मोदी से इस नोट का गहरा नाता जुड़ा है। आरबीआई का कहना है कि यह नया नोट जल्द हो लोगों के हाथों में होगा। हालांकि बैंक की ओर से नोट के जारी होने की तिथियों के बारे में नहीं बताया गया। आरबीआई की ओर से कहा गया है कि नए नोट के साथ पुराने नोट भी चलन में रहेंगे।