ये हो सकते हैं बदलाव
डीए और यात्रा भत्ते में बढ़ोत्तरी के अलावा अप्रैल से तीन कानून लागू होने की संभावना है। जिसमें कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, प्रॉविडेंट फंड और काम के घंटों में बड़ा बदलाव हो सकता है। इसके अलावा पिछले साल पास किए गए तीन मजदूर संहिता विधेयकों को इस साल 1 अप्रैल से लागू किया जा सकता है। माना जा रहा है कि इसके लागू होने से कुल वेतन के अधिकतम 50 परसेंट होंगे। जबकि बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी होने से प्रॉविडेंट फंड में वद्धि होगी।