नई दिल्ली : कोरोनावायरस से पूरी अर्थव्यवस्था ( Corona Crippled ECONOMY ) की हालत खराब हो चुकी है कई लोग अपनी नौकरी और कारोबार से हाथ धो बैठे हैं । सबसे ज्यादा मुश्किल उन लोगों के लिए है जिनके पास बचत नहीं थी । हम बात कर रहे हैं सड़क पर दुकानें लगाकर अपनी आजीविका कमाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स रेहड़ी पटरी वालों की । मोदी सरकार ( Modi Govt ) ने इन लोगों के लिए खास पीएम स्वनिधि स्कीम ( PM Svanidhi scheme ) लॉन्च की थी।