scriptPM Matsya Sampada Yojana 2020: मत्स्य पालन से जुड़े लोगों पर खर्च होंगे कई करोड़ रुपए, जल्द ऐसे उठाएं फायदा | How to Apply in Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana 2020 | Patrika News
फाइनेंस

PM Matsya Sampada Yojana 2020: मत्स्य पालन से जुड़े लोगों पर खर्च होंगे कई करोड़ रुपए, जल्द ऐसे उठाएं फायदा

Highlights- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY ) को हाल ही में पीएम मोदी की अध्यक्षता पर केंद्रीय मंत्री मंडल (Union Board of Ministers) द्वारा मंजूरी मिली है- इस योजना (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana) को 2020-2021 से 2024 -25 तक लागू किया गया है- यह योजना सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों (Union territories) में 5 साल की अवधि के लिए लागू किया गया है

Jul 11, 2020 / 12:49 pm

Ruchi Sharma

PM Matsya Sampada Yojana 2020: मत्स्य पालन से जुड़े लोगों पर खर्च होंगे कई करोड़ रुपए, जल्द ऐसे उठाएं फायदा

PM Matsya Sampada Yojana 2020: मत्स्य पालन से जुड़े लोगों पर खर्च होंगे कई करोड़ रुपए, जल्द ऐसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली. Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) मत्स्य पालन (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana 2020) के विकास के लिए बड़ी राहत देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY ) को हाल ही में पीएम मोदी की अध्यक्षता पर केंद्रीय मंत्री मंडल (Union Board of Ministers) द्वारा मंजूरी मिली है।
इस योजना (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana) को 2020-2021 से 2024 -25 तक लागू किया गया है। यह योजना सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों (Union territories) में 5 साल की अवधि के लिए लागू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत फिशर, मछली किसान (Fish farmer), मछली श्रमिक और मछली विक्रेता को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही शुक्रवार को मत्स्य पालन पशुपालन (Fishing Animal Husbandry) और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बताया कि इस योजना के लिए सरकार 20,050 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
जानिए, इस योजना का उद्देश्य

बता दें कि मछुवारों के लिए अब तक कोई ऐसी योजना नहीं बनी हुई है, जिससे जलीय जीवों एवं उत्पादों को भी बढ़ावा मिल सकें। इस योजना के तहत अब ऐसे लोगों को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। केन्द्रीय बजट 2019 में मछली पालन करने वाले एवं जलीय क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए एक योजना को शुरू करने की घोषणा की गई थी, जो 2020 में शुरू हुई।

जानिए, क्या है पीएम मत्स्य संपदा योजना (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana 2020)

एक ऐसी योजना है जो भारत में मत्स्य क्षेत्र के सतत और जिम्मेदार विकास के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा नीली क्रांति लाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत इससे पांच सालों में अतिरिक्‍त 70 लाख टन मछली का उत्‍पादन हो सकेगा. यह मत्‍स्‍य एक्सपोर्ट को दोगुना बढ़ाकर 1,00,000 करोड़ रुपये कर देगी। यह योजना मछली उत्पादन के साथ-साथ उत्पादकता, प्रौद्योगिकी, आधुनिकीकरण और मूल्य श्रृंखला, ट्रेसबिलिटी, गुणवत्ता को मजबूत करना आदि को मजबूत करने व महत्वपूर्ण खामियों को दूर करने के इरादे से बनाई गई है।
इस योजना में शामिल होने वाले लोग

– मछली पालन या अन्य जलीय जीवों की खेती करने वाले लोग
– जलीय कृषि करने वाले लोग
– प्राकृतिक आपदा से पीढ़ित लोग

जानिए, कैसे करें इसके लिए आवेदन
इस योजना को जल्द ही शुरू किया जाना हैं अभी इसमें कैसे आवेदन किया जा सकता है इसके बारे में सही से जानकारी जारी नहीं की गई हैं। न ही इसमें आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे होगा इसके बारे में बताया गया है। सरकार द्वारा जैसे ही इसकी जानकारी दी जाएगी। आप लोगों तक यह जानकी तुरंत अपडेट होगी।

Home / Business / Finance / PM Matsya Sampada Yojana 2020: मत्स्य पालन से जुड़े लोगों पर खर्च होंगे कई करोड़ रुपए, जल्द ऐसे उठाएं फायदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो