नई दिल्ली। मार्केट में जाॅब की कमी के चलते ज्यादातर युवा बिजनेस की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, लेकिन ज्यादा इंवेस्टमेंट के चलते बहुत से लोग चाहकर भी अपना स्टार्ट अप शुरू नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप महज अपने घर की खाली छत के इस्तेमाल से लाखों की कमाई कर सकते हैं। इसमें आप सोलर प्लांट इंस्टाल कराने के अलावा दूसरे कई बिजनेस चला सकते हैं। कई योजनाओं में आपको सरकार की ओर से भी मदद मिलेगी। तो क्या है वो बिजनेस आईडियाज आइए जानते हैं।