मैच्योरिटी पर मिलेंग 64 लाख रुपए
मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से हर वित्तीय वर्ष में 1.5 लाख रुपए 15 साल तक जमा करने पर कुल रकम 22,50,000 रुपए होगा। इस पर ब्याज 41,36,543 रुपए बनेगा। चूंकि यह अकाउंट 21 साल पूरे होने के बाद मैच्योर होगाध्ं ऐसे में अकांउट पर जमा किए गए रकम पर ब्याज मिलता रहेगा। 21 साल तक यह रकम ब्याज के साथ बढ़कर करीब 64 लाख रुपए हो जाएगा। इसकी मैच्योरिटी के समय आपको इतना बड़ा अमाउंट मिलेगा। इस योजना में आप मैच्योरिटी से पहले 50 प्रतिशत तक रकम निकाल सकते हैं। उसके प्रावधान अलग हैं। विस्तृत जानकारी के लिए नजदीकी डाकघर से संपर्क कर सकते हैं।