बैंक ने कहा- सीर्इआे पद के लिए सुरेंद्र रोशा सबसे प्रबल उम्मीदवार
फिलहाल जयंत रिखये स्वास्थ्य कारणों के चलते छुट्टी पर जा रहे हैं। बता दें कि सुरेंद्र रोशा साल 1991 से ही एचएसबीसी के भारतीय अाॅपरेशंस से जुड़े हुए हैं। सुरेंद्र कर्इ देशों में फाॅरेक्स ट्रेडिंग, काॅर्पोरेट ट्रेजरी सेल्स, ट्रेजरी आैर कैपिटल मार्केट जैसे क्षेत्रों में काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 1991 से लेकर 2005 तक इस क्षेत्र में काम किया है। वहीं बैंक के डिप्टी चेयरमैन आैर चीफ एग्जिक्युटिव पीटर वाॅन्ग ने अपने बयान में कहा है कि, फाइनेंशियल सर्विस के क्षेत्र में सुरेंद्र रोशा के पास 27 वर्षाें का अनुभव है। वह हमारे बैंक का भारत जैसे महत्वपूर्ण देश में इस पद के लिए सबसे सही उम्मीदवार हैं।