नई दिल्ली। देश में मानसून ( Monsoon ) आ चुका है और दूसरी ओर बैंकों की ओर से भी ऑफर्स की बारिश शुरू हो गई है। करीब 10 दिन पहले एचडीएफसी ( HDFC Bank ) ने ऑफर्स और डिकाउंट की स्कीम शुरू की थी। अब आईसीआईसीआई बैंक ( ICICI Bank ) की ओर से मानसून ऑफर ( Monsoon Offers ) शुरू किया गया है। आईसीआईसीआई बैंक ने इस ऑफर का नाम iDelights मानसून मैजिक बोनानजा ( iDelights Monsoon Magic Bonanza ) रखा है। इस ऑफर के तहत अगर आप कोई सामान घर बैठे ही ऑर्डर करते हैं और डेबिड कार्ड ( Debit Card ), क्रेडिट कार्ड Credit Card ), नेटबैंकिंग ( Net banking ) आदि का इस्तेमाल करके आप एक्स्ट्रा डिस्काउंट ( Extra Discount ) और कैशबैक ( Cashback ) पा सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आपको किन-किन सामानों पर डिस्काउंट और ऑफर मिल रहे हैं।