71 लाख रुपए का फ्लैट
2015 में इलेक्शन कमीशन को दिए एफिडेविट के अनुसार उनके पास नवादा फतेहपुर गुडग़ांव में 1780 स्क्वायर फीट लावण्य अपार्टमेंट में फ्लैट है। जिसकी कीमत एफिडेविट में 71 लाख रुपए दर्शाई गई है। वैसे मौजूदा समय में उस फ्लैट की कीमत में इजाफा संभव है। वहीं उनके पास एक कमर्शियल स्पेस भी है। जिसकी कीमत एफिडेविट में 50,00,000 रुपए बताई गई है। जानकारों के अनुसार तीन साल में इस बिल्डिंग की कीमत में भी बदलाव संभव है। 2015 के एफिडेविट के अनुसार 1,21,20,000 रुपए की संपत्ति है।