
सुप्रीम कोर्ट ने दी सबसे बड़ी राहत, अब आधार नहीं इन डाॅक्युमेंट्स से खुलेगा बैंक का खाता
नर्इ दिल्ली। जनधन योजना के बाद भी देश में कर्इ एेसे लोग हैं जिनके खाते हैं अभी नहीं खुले हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि उनके पास आधार कार्ड नहीं है। सरकार ने हर सरकारी योजनाआें को बैंक खातों से जोड़ दिया है। एेसे में बिना खातों के लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही थी। अब एेसे लोगों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। अब बैंकों में बिना आधार कार्ड के ही खातों को खुलवाया जा सकेगा। इसके लिए अब आपको आधार कार्ड जरूरी नहीं होगा। फिर चाहे वो सरकारी बैंक हो या फिर प्राइवेट बैंक।
सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत
अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है आैर आप अपना बैंक खाता खुलवाना चाहते हैं तो कोर्इ प्राॅब्लम नहीं होगी। आधार कार्ड के बिना भी आप आसानी से बैंक खाता खुलवा सकते हैं। इससे पहले बैंक खातों के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया था। अब देश के सभी बैंकों को इस आदेश के बाद खलबली मच गर्इ है। देश के सभी बैंकों के आॅफिशियल्स सुप्रीम कोर्ट के लिखित फैसले के आने का इंतजार कर रहे हैं। देश के नामी बैंक के अधिकारी ने बताया कि वो पहले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का एेनालिसिस करेंगे। उसके बाद बैंक के सभी ब्रांचों को नया नोटिफिकेशन भेजा जाएगा।
अब इन डाॅक्युमेंट्स की बढ़ जाएगी अहमियत
आधार कार्ड के बिना बैंक खाता खुलवाने के बाद बैंकों कुड आैर डाॅक्युमेंट्स की अहमियत बढ़ जाएगी। जानकारी के अनुसार अब देश के लोगों को बैंकों में खाता खुलवाने के लिए वोटर आर्इडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी या रक्षा आर्इडी कार्ड सहित करीब 25 तरह के डाॅक्युमेंट्स को पहचान प्रमाण पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। पता प्रमाण पत्र के लिए बिजली का बिल, राशन कार्ड, टेलीफोन बिल, क्रेडिट कार्ड के पिछले तीन महिनों की स्टेटमेंट सहित 23 तरह के डाॅक्युमेंट्स को इस्तेमाल किया जा सकता है।
Published on:
26 Sep 2018, 1:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.