13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब डेबिट कार्ड से भी मिलेगी EMI पेमेंट की सुविधा, ये बैंक दे रहे सुविधा

अब कई प्रमुख बैंकों ने आपको डेबिट कार्ड से इएमआइ के जरिए शाॅपिंग की सुविधा दे दी है।

2 min read
Google source verification
DEbit card

नई दिल्ली। आपको अक्सर इएमआइ के जरिए शाॅपिंग करने का मन होता है लेकिन क्रेडिट कार्ड न होने के वजह से आप खरीदारी नहीं कर पाते हैं। लेकिन अब चिंता न करें, आपकी इस परेशानी भी जल्द खत्म होने वाली है। क्योंकि अब आप अपने डेबिट कार्ड से भी इएमआइ के जरिए शाॅपिंग कर सकते हैं। अब कई प्रमुख बैंकों ने आपको डेबिट कार्ड से इएमआइ के जरिए शाॅपिंग की सुविधा दे दी है। इन प्रमुख बैंकों के इस खास सुविधा के बाद अब आप आसानी से आॅनलाइन या माॅल में शाॅपिंग कर सकते हैं।


एचडीएफसी बैंक दे रहा डेबिट से इएमआइ पर खरीदारी का मौका

यदि आप देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक के ग्राहक हैं आपको इसका फायदा मिलने वाला है। एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहक को 10 हजार से अधिक के सामान खरीदने पर आपको डेबिट कार्ड से इएमआइ की सुविधा मिलेगी। लेकिन इस आॅफर का लाभ आप तभी उठा पाएंगे जब आप इ-काॅमर्स वेबसाइ अमेजन से शाॅपिंग करते हैं। एचडीएफसी के इस आॅफर की सबसे खास बात ये है कि आपको किसी तरह को कोई डाउनपेमेंट नहीं करना पड़ेगा। अमेजन ने अपने ग्राहकों के EMI के जरिए पेमेंट के लिए एचडीएफसी बैंक से पार्टनरशिप डील किया है। इसके लिए आप 3,6,9 या फिर 12 महीने के इएमआइ विकल्प को चुन कर पेमेंट कर सकते हैं। अमेजन ये सुविधा अधिक से अधिक ग्राहकों को अपने साइट पर आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।


आइसीआइसीआइ बैंक से भी उठा सकते हैं फायदा

प्राइवेट सेक्टर की एक और प्रमुख बैंक आइसीआइसीआइ बैंक भी अपने ग्राहकों को बैंक में सेविंग अकाउंट के साथ-साथ एफडी होने पर इएमआइ की सुविधा प्रदान कर रहा है। इस तरह के अकाउंट होल्डर अपने बैंक डेबिट कार्ड पर शाॅपिंग करने के पर आप 3,6,9 या 12 महीनें की इएमआइ का विकल्प का फायदा उठा सकते हैं। डेबिट कार्ड से पेमेंट करने की ये सुविधा उन ग्राहकों को काफी सहूलियत देगा जिनके पास कोर्इ क्रेडिट कार्ड नहीं है आैर वो इएमआइ के जरिए पेमेंट की सुविधा लेना चाहते हैं।