
सुकन्य समृद्घि योजना में बड़ा फेरबदल, अब 250 रुपए सालाना हुर्इ प्रीमियम राशि
नर्इ दिल्ली। अगर आप भी बेटी के पिता हैं आैर अपनी बेटी के भविष्य को संवारना चाहते हैं तो आपको एक लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्घि योजना में बड़ा फेरबदल करते हुए 1000 रुपए की प्रीमियम राशि को घटाकर मात्र 250 रुपए सालाना कर दिया है। सरकार के इस कदम से बाद योजना में निवेश करने वालों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है। आपको बता दें कि इस योजना की शुरूआत मोदी सरकार के शुरू होते आ गर्इ थी। जिसके बाद सवा करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसका फायदा है।
सवा करोड़ खुलवा चुके हैं खाते
इससे पहले चालू वित्त वर्ष का बजट पेश करते हुए अरुण जेटली ने कहा था कि सुकन्य समृद्घि योजना मोदी सरकार की सफलतम योजनाआें में से एक है। आंकड़ों की मानें नवंबर 2017 तक इस स्कीम के तहत 1.26 करोड़ खाते खुलवाए गए हैं। इनमें 19,183 करोड़ रुपए जमा हुए हैं। पीपीएफ एवं अन्य छोटी बचत योजनाओं की तरह इस स्कीम की ब्याज दर भी तिमाही आधार पर तय होती है। जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए इस स्कीम की ब्याज दर 8.1 फीसदी तय की गई है।
ये है अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया
स्कीम के तहत बेटी के पैदा होने से 10 साल की उम्र तक खाता खुलवा सकते हैं। एक बेटी के नाम से एक ही खाता खुलने का प्रावधान हैं। अकाउंट खुलवाते वक्त आपको कम से कम 1000 रुपए जमा कराने होंगे। अकाउंट में हर साल आपको कम से कम 100 रुपए डिपोजिट करने होंगे। अगर आप किसी साल पैसा जमा नहीं करते हैं तो पेनल्टी देनी होगी। इसके अलावा डिपोजिट पर मिलने वाले इंट्रस्ट रेट पर किसी तरह का कोई टैक्स भी नहीं लगता है।
ये होते हैं फायदे
एक वित्त वर्ष में स्कीम के तहत 1.50 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं। अकाउंट खुल जाने पर 14 साल तक इंवेस्टमेंट करना होगा। 14 साल इंवेस्ट करने के बाद स्कीम 21 साल में मैच्योर होगी। एक अप्रैल 2016 से इस स्कीम के तहत खुलने वाले अकाउंट पर अब 8.3 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रहा है। इससे पहले इन योजनाओं पर 8.4 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा था।
नहीं लगेगा कोई टैक्स
इस स्कीम के साथ अच्छी बात यह है कि इससे बेटी की शादी और पढ़ाई के खर्च को भी आप पूरा कर सकते हैं। जो रकम आपको मैच्योरिटी के बाद मिलेगी, उस पर किसी तरह का कोई टैक्स नहीं लगेगा। बेटी के 18 साल की उम्र होने पर अकाउंट में जमा 50 फीसदी राशि को आप विदड्रॉल कर सकते हैं। इस विदड्रॉल पर भी आपको किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना होगा। बेटी की शादी के अवसर पर आप पूरा पैसा अकाउंट से विदड्रॉल करके इसको बंद कर सकते हैं।
Updated on:
23 Jul 2018 08:57 am
Published on:
22 Jul 2018 06:12 pm
बड़ी खबरें
View AllPersonal Finance
कारोबार
ट्रेंडिंग
