नई दिल्ली।
PM Kisan Samman Yojana 2020: कोरोना काल ( Coronavirus ) में किसानों को आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ( PM Kisan Samman Nidhi ) योजना के तहत खातों में धन राशि भेज रही है। अब तक किसानों के खाते में 19,350.84 करोड़ रुपये की मदद भेजी जा चुकी है। किसानों को अब तक 5 किस्त का फायदा मिल चुका है। वहीं, अब एक अगस्त से छठीं किस्त के रूप में 2-2 हजार किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में कई तरह की योजनाएं ( Schemes For Farmers ) चलाई जा रही है।