1 जुलाई से मिलेगा सस्ता लोन
पीएम स्वनिधि योजना के तहत एक जुलाई से रेहड़ी-पटरी वालों को सस्ती दरों पर लोन मुहैया कराया जाएगा। पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को 10,000 रुपये तक लोन मिल सकेगा। इस लोन को एक साल में मासिक किस्त के रूप में लौटा सकते हैं। सरकार ने इस योजना में करीब करीब 50 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को लोन देने का लक्ष्य रखा है।