बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, "यह मिशन सामाजिक दबाव बढ़ाने के लिए नेम एंड शेम की आवश्यकता से पैदा हुआ था, ताकि उनसे वापस पैसा पाया जा सके। मिशन गांधीगीरी के पास बैंक के सभी सर्किल्स में एक समर्पित रिकवरी टीम होती है।" इस अधिकारी ने आगे बताया कि इस विलफुल डिफाॅल्टर्स के मामले में पीएनबी ने बहुत सख्त कदम उठाया है जिसके तहत पिछले कुछ महीनों में 150 पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। वहीं पिछने 9 महीने में डिफाॅल्टर्स के खिलाफ बैंक ने 37 एफआर्इआर दर्ज किया जा चुका है।