1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Post Office Recurring Deposit: 150 रुपये निवेश पर मिलेंगे 7 लाख 30 हजार रुपये, ऐसे उठा सकते हैं फायदा

-Post Office Small Saving Scheme: कमाई से भी ज्यादा बचत क्यों जरूरी है, इस बात का अहसास लोगों को कोरोना संकट ( Coronavirus ) में हो गया है। -आपको बता दें कि बचत के लिए बहुत बड़ी रकम की जरूरत नहीं पड़ती। आप छोटे निवेश के जरिए भी मोटी बचत कर सकते हैं। -पोस्ट ऑफिस ( Post Office ) में छोटी बचत ( Small Saving Schemes ) के कई विकल्प हैं। इनमें भी पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट ( Post Office RD Scheme ) भी एक ऐसी ही स्कीम है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 30 Jun 2020, 3:07 PM IST

Post Office Recurring Deposit scheme know small saving investment

Post Office Recurring Deposit: 150 रुपये निवेश पर मिलेंगे 7 लाख 30 हजार रुपये, ऐसे उठा सकते हैं फायदा

नई दिल्ली।
Post Office Small Saving Scheme: कमाई से भी ज्यादा बचत क्यों जरूरी है, इस बात का अहसास लोगों को कोरोना संकट ( Coronavirus ) में हो गया है। लेकिन, आर्थिक संकट के बीच बचत करना भी किसी के लिए आसान काम नहीं है। परंतु आपको बता दें कि बचत के लिए बहुत बड़ी रकम की जरूरत नहीं पड़ती। आप छोटे निवेश के जरिए भी मोटी बचत कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस ( Post Office ) में छोटी बचत ( Small Saving Schemes ) के कई विकल्प हैं। इनमें भी पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट ( Post Office RD Scheme ) भी एक ऐसी ही स्कीम है। जिसमें बहुत कम पैसे से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें रिटर्न भी बेहतर है और पैसा भी पूरी तरह सुरक्षित है।

पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम ( Post Office Recurring Deposit )
आपको बता दे कि पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट ( Post Office RD ) अकाउंट पांच साल के लिए खोल सकते है। इस स्कीम में 5.8 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। बता दें कि आरडी में अधिकतम मेच्योरिटी पीरियड 10 साल तक है। अलग-अलग जगहों पर आरडी पर 5.5 से 6 प्रतिशत के बीच ब्याज मिल रहा है।

150 रुपये बना सकते हैं 7 लाख 39 हजार रुपये
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में आप 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा आप 10 के मल्टीपल में आप कोई भी रकम जमा करा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, आपने 10 साल की आरडी ली, जिसमें आपको रोज 150 रुपये जमा करना होगा, यानी कि महीने का 4500 रुपये जमा करते हैं, तो आपको 10 साल बाद 7,39,931 की कुल राशि प्राप्त होगी।