अब सवाल आता है कि कौन कर सकता है अप्लाई तो इस योजना के तहत सिर्फ भारतीयों को ही लोन मिल सकता है। इसके अलावा इस योजना में प्रोपराइटरशिप फर्म, पार्टनरशिप फर्म, छोटी निर्माण इकाई, सर्विस सेक्टर की इकाई, दुकानदार फल-सब्जी विक्रेता, ट्रक/कार चालक, होटल मालिक, रिपेयर शॉप, मशीन ऑपरेटर, छोटे उद्योग खाद्य प्रसंस्करण इकाई, ग्रामीण एवं शहरी इलाके के अन्य उद्योग लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।