कितना हो सकता है लाभ- अगर कोई इंसान 15 लाख रुपये निवेश करता है तो 8% की दर से इस पर साल का 1 लाख 20 हजार रुपये ब्याज मिलेगा। ब्याज की यही रकम मासिक तौर पर 10-10 हजार रुपये, हर तिमाही में 30 हजार रुपये, या हर 6 महीने पर 60 हजार और साल में एक बार भी पेंशन के रूप में ली जा सकती है। यानि कम से कम 10 हजार मंथली की गारंटी इनकम होगी। ( इस बार सरकार ने केविड 19 के तहत ब्याज दर .6 फीसदी कम कर दी है। ये ब्याज दर सिर्फ 2020-21 के लिए तय की गई है, इसके बाद प्रतिफल की गारंटी की समीक्षा वार्षिक आधार पर की जाएगी। )