तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एसबीआई का नेट एनपीए 1.10 लाख करोड़ रुपये से घटकर 99,236 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एसबीआई के नए एनपीए 32,821 करोड़ रुपये से घटकर 14,349 करोड़ रुपये के रहे हैं। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एसबीआई की प्रोविजनिंग 28,096 करोड़ रुपये से घटकर 19,228 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में प्रोविजनिंग 8,929 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में एसबीआई को 2,379 करोड़ रुपये का टैक्स क्रेडिट हासिल हुआ है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में एसबीआई को 4,495 करोड़ रुपये का टैक्स क्रेडिट हासिल हुआ था। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एसबीआई की अन्य आय 12,495 करोड़ रुपये से घटकर 6,679 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में एसबीआई की अन्य आय 8,006 करोड़ रुपये रही थी।