नई दिल्ली : यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर को मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने 2 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शुक्रवार को राणा कपूर की हिरासत की अविध खत्म होने वाली थी लेकिन ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की मांग पर इसे एक बार फिर से 2 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। राणा कपूर को मनी लॉन्ड्रिंग PMLA (Prevention of Money Laundering Act) मामले में 2 मार्च को गिरफ्तार किया गया था ।
जेट एयरवेज के नरेश गोयल भी दर्ज करवाएंगे बयान- यस बैंक मामले में शुक्रवार को ही जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल, पत्नी के साथ ईडी के सामने बयान दर्ज करवाने वाले हैं । बता दें कि जेट एयरवेज यस बैंक के बड़े कर्जदारों में से एक हैं । इसी वजह से एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल जांच के घेरे में हैं और भारी कर्ज की वजह से अप्रैल 2019, से जेट एयरवेज की उड़ान सेवाएं ठप पड़ी हैं।