
Sakhi Yojana: इस सरकारी योजना में हर महीने मिलेंगे 4000 रुपये, ऐसे उठा सकते हैं फायदा
नई दिल्ली।
Sakhi Yojana Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने 22 मई 2020 को सखी योजना ( Sakhi Scheme 2020 ) की शुरुआत की थी। इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य की महिलाओं ( Employment For Womens ) को आर्थिक लाभ पहुंचाना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। राज्य सरकार प्रवासी मजदूरों ( Migrant Workers ) को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही साथ प्रदेश के बैंकिंग सिस्टम ( Banking System ) को सुधारने के लिए भी बड़ी पहल की है। सखी योजना के तहत बैंकिंग सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।
58 हजार बैंकिंग सखी तैनात
इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के लिए सखी ( बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट ) की तैनाती की तैयारी है। योजना की शुरुआत में करीब 58,000 बैंकिंग सखी को लगाया जाएगा। इन सखी को काम के बदले में कमीशन दिया जाएगा। योजना में उन महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर है।
क्या है योजना?
सखी योजना का पूरा नाम Banking Correspondent Sakhi Yojna है। इस योजना के तहत गांव की महिलाएं बैंकों से जुड़कर पैसों के लेनदेन की जानकारी घर-घर जाकर देगी। यूपी सरकार की इस योजना के तहत करीब 58 हजार महिलाओं को नौकरी मिलेगी।
कैसे मिलेगा लाभ?
इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को शामिल किया जाएगा, जो गांवों में लोगों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी। इन महिलाओं को 6 महीने तक प्रति माह 4,000 रुपये की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा लोगों को बैंकिंग ट्रांजेक्शन कराने के लिए इन्हें कमीशन भी मिलेगा। इससे बैंकिंग सिस्टम में भी काफी सुधार की संभावना है
कैसे करें आवेदन?
राज्य सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है, लेकिन आवेदन को लेकर सरकार विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएगी।
Updated on:
4 Jul 2020, 3:50 PM IST
Published on:
4 Jul 2020, 3:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.