24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SBI Loan ग्राहकों को बड़ी राहत, 2 साल तक EMI में मिलेगी छूट, जानिए क्या है नए नियम

-SBI Loan Moratorium Offer: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ( SBI Customers ) ने अपने लोन ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। -एसबीआई भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) के निर्देशों के अनुसार लोन मोरेटोरियम ऑफर ( Loan Moratorium Policy ) लेकर आया है। -जिसके तहत लोन ग्राहक दो साल तक के लिए मोरेटोरियम का लाभ उठा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 22 Sep 2020, 2:15 PM IST

sbi loan offers moratorium exemption up to 2 years customers relief

SBI Loan ग्राहकों को बड़ी राहत, 2 साल तक EMI में मिलेगी छूट, जानिए क्या है नए नियम

नई दिल्ली।
SBI Loan Moratorium Offer: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ( SBI Customers ) ने अपने लोन ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। एसबीआई भारतीय रिजर्व बैंक ( rbi ) के निर्देशों के अनुसार लोन मोरेटोरियम ऑफर ( Loan Moratorium Policy ) लेकर आया है। जिसके तहत लोन ग्राहक दो साल तक के लिए मोरेटोरियम का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर सभी तरह के लोन ग्राहकों के लिए है। ग्राहक अपने होम लोन ( SBI Home Loan ), रिटले लोन, ऑटो लोन ( SBI Auto Loan ) आदि को रिचस्ट्रक्चर करवा सकते हैं। लोन रिचस्ट्रक्चर के लिए एसबीआई ने नया पोर्टल शुरू किया है, जिसकी मदद से आप इसका लाभ उठा सकते हैं।

अगर Fixed Deposit पर चाहते हैं 8.4% का ब्याज तो यहां करें निवेश, ये है पूरी Details

क्या है मोरेटोरियम ऑफर?
कोरोना महामारी को देखते हुए एसबीआई ने लोन रिस्ट्रक्चरिंग पॉलिसी पेश की है। इस पॉलिसी के तहत कर्जदार 24 महीने तक लोन मोरेटोरियम का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि कोरोना संकट के कारण लोग ईएमआई का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। मोरेटोरियम पीरियड के दौरान आपको कर्ज पर EMI का भुगतान नहीं करना पड़ता है। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि आपकी ईएमआई की किस्ते कम हो जाएगी।

किसे मिलेगा इसका लाभ
एसबीआई ने मोरेटोरियम पॉलिसी के तहत कुछ कुछ शर्तें भी रखी हैं। इस योजना के पात्र होने पर ही आपको लाभ मिलेगा। बैंक ने लोन रिचट्रक्टर करने के लिए पोर्टल लॉन्च किया हैं, जिसके जरिए ग्राहक अपने एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं। बैंक ने कहा है कि जिन ग्राहकों ने 1 मार्च 2020 से पहले लोन दिया है और लॉकडाउन के दौरान भी डिफॉल्ट्स नहीं हुए हैं। वो इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि अगर आप लोन मोरेटोरियम का लाभ उठाते हैं तो आपके लोन की मियाद बढ़ जाएगी।

POMIS, KVP, NSC, Saving पर मिल रहा 7% तक का ब्याज, कम निवेश में मिलेगा डबल फायदा

कितना लगेगा चार्ज
हालांकि, इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको चार्ज भी देना होगा। इस योजना के तहत आपको कोई मासिक किस्त नहीं देनी होगी। लेकिन, इस अवधि के खत्म होने के बाद आपको सामान्य से 0.35 फीसदी ज्यादा ब्याज देना होगा। इस स्कीम को लेकर SBI के एमडी ( रिटेल व डिजिटल बैंकिंग ) सीएस सेठी ने कहा कि ग्राहक एसबीआइ के पोर्टल से अपनी योग्यता जान सकेंगे। इसके लिए ग्राहकों को फरवरी, 2020 से पहले अपनी आमदनी और वर्तमान की आमदनी का भी ब्यौरा देना होगा।