
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को लोन लेेने पर राहत दे दी हैं। एसबीआई ने सभी तरह के लोन पर ब्याज दरों को घटा दिय हैं। बैंक ने सभी तरह के बेंचमार्क लेंडिंग दर में 0.05 फीसदी की कटौती कर दिय हैं। इसके साथ ही इलाहाबाद बैंक ने भी आने एमसीएलआर में 0.15 फीसदी की कमी कर दिया हैं। कर्नाटका बैंक ने भी एक साल के लिए अपने बेंचमार्क लेंडिंग दर में 0.10 फीसदी की कटौती की घोषणा कर दिय हैं।
नया ब्याज दर एक नवंबर से लागू
इससे जुड़ी सभी जानकारी को एसबीआई ने अपने वेबसाइट पर अपडेट कर दिया हैं। वेबसाइट के अुनसार एसबीआई की नईं दर आज से यानि एक नवंबर से लागू कर दिया गया हैं। बैंक के इस नए फैसले के बाद एक दिन के लिए लिए गए कर्ज पर आपको 7.75 फीसदी ब्याज की जगह 7.70 फीसदी का एमसीएलआर देना होगा। यदि आप तीन साल की अवधि के लिए कर्ज ले रहे हैं तो इस पर आपको 8.15 फीसदी की जगह 8.10 फीसदी का ब्याज देना होगा। ऐसे ही बैंक ने एक माह, तीन माह, छह माह, और दो साल के अवधि के लिए कर्ज लेने पर ब्याज दर घट जाएगा। इस कटौती के बाद अब एक साल के लिए एमसीएलआर 8 फीसदी से घटकर 7.95 फीसदी रह गया हैं। उम्मीद किया जा रहा है कि एसबीआई द्वारा ब्याज दर में कटौती के बाद कई दूसरे बैंक भी अपने ब्याज दरों में कटौती कर सकते हैं। एसबीआई ने अभी दस महीने पहले ही अपने ब्याज दरों मे कटौती किया था।
कामकाजी महिलाओं के लिए राहत
हालांकि जिन ग्राहकों ने पहले से कर्ज लिया हैं, उनको अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कर्ज के पहले से निर्धारित की गई दरें निश्चित अवधि के मान्य होगी। ये अवधि पूरा होने के बाद खुद ही उनके कर्ज की दर में कमी आ जाएगी। एसबीआई द्वारा किए गए एमसीएलआर में कटौती के बाद से कामकाजी महिलाओं को अब 30 लाख रुपए का कर्ज 8.30 फीसदी की दर से मिल सकेगा। वहीं 30 लाख से 75 लाख रुपए तक के कर्ज पर उन्हे 8.40 फीसदी ब्याज देना होगा। वहीं गैर कामकाजी महिलाओं को 30 लाख रुपए तक के लोन पर 8.40 फीसदी तक ब्याज दर देना होगा जबकि 30 से 75 लाख के कर्ज पर 8.50 फीसदी का ब्याज देना होगा।
Published on:
01 Nov 2017 01:07 pm
बड़ी खबरें
View AllPersonal Finance
कारोबार
ट्रेंडिंग
