नई दिल्ली। एक तरफ बैंक जहां एफडी (Fixed) पर ब्याज दरें घटा रहा है, वहीं स्टेट बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वरिष्ठ नागरिकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने ‘SBI Wecare Deposit Scheme’ की समय सीमा 31 दिसंबर 2020 तक के लिए बढ़ा दी है। ये योजना वरिष्ठ नागरिकों को उच्च ब्याज दर प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। इस स्कीम में सीनियर सिटीजन (Senior Citizens) को आम लोगों से 0.50 फीसदी ज्यादा इंटरेस्ट मिलता है। पहले यह योजना 30 सितंबर तक वैध थी, लेकिन अवधि बढ़ाए जाने से अब वरिष्ठ नागरिक साल के अंत तक स्कीम का लाभ उठा सकेंगे।