1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SBI के ग्राहकों को झटका, 3000 रुपए तक बढ़ेगा लॉकर चार्ज

SBI के सर्कुलर के मुताबिक 12 बार लॉकर विजिट फ्री होगा। इसके बाद प्रति विजिट 100 रुपए + जीएसटी वसूला जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 25 Feb 2020, 5:01 PM IST

SBI क्लर्क प्रतीक्षा सूची 2019 जारी, यहां देखें पूरी जानकारी

SBI Clerk waiting list 2019 released

नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI ) ने लॉकर चार्जेज में 3000 रुपए तक की बढ़ोत्तरी करने जा रहा है। नए चार्ज 31 मार्च से लागू होंगे। SBI के सर्कुलर के मुताबिक 12 बार लॉकर विजिट फ्री होगा। इसके बाद प्रति विजिट 100 रुपए + जीएसटी ( GST ) वसूला जाएगा।

साइज के आधार पर होगा चार्ज

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सर्रकुलर के मुताबिक लॉकर के किराए मेट्रो सिटी, शहरी, अर्धशहरी और ग्रामीण इलाकों के जनसंख्या के आधार पर होगा। वहीं लॉकर के आकार की बात करें तो SBI स्मॉल, मीडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज हर तरह के साइज वाले लॉकर के किराए को बढ़ा रहा है।

500 रुपए लगता है रजिस्ट्रेशन चार्ज

अगर आप SBI में अपना स्मॉल या मीडियम साइज का लॉकर खुलवाने जाते हैं तो आपको 500 रुपए वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क के तौर पर देना होता है। जबकि लार्ज साइज के लॉकर के लिए यह चार्ज 1000 रुपए होता है, इसमें जीएसटी शुल्क अलग से होता है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को बकायदा इस बात की जानकारी दी है। साथ ही बैंक ने इसके लिए सर्कुलर भी जारी कर दिया है। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक, अगर कोई ग्राहक एक साल में कम से कम एक बार भी अपना लॉकर नहीं खोलते हैं, तो बैंक आपके लॉकर को खोलने की अनुमति होती है। ऐसा करने से पहले बैंक आपको नोटिस भेजता है। नोटिस मिलने के बाद भी अगर आप बैंक जाकर अपना लॉकर नही खोलते तो ऐसे में बैंक अगली बार का चार्ज भी इसपर जोड़ता है।