नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लड़कियों की सुरक्षा, पोषण, उच्च शिक्षा आदि के लिये कई योजनाएं बनाई हैं। इन योजनाओं में शादी शगुन योजना भी शामिल है। जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने शादी शगुन योजना की शुरूआत देश की अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियों के लिए की हैं। इस योजना में सरकार शादी से पहले ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों को 51 हजार रुपए देती है।