एसबीआई की ओर से शुरू की नई सेवांए
- एसबीआई की ओर से नकदी देने, नकदी लेने, चेक देने, ड्राफ्ट की डिलिवरी, टर्म डिपॉजिट एडवाइज की डिलिवरी, लाइफ सर्टिफिकेट और केवाईसी डॉक्यूमेंट्स देने जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।
- कार्यदिवसों के दिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 1800111103 नंबर पर कॉल कर इन सभी सर्विस को लिया जा सकता है।
- इन सभी सर्विस के लिए अगर आप चाहते हैं तो आपको रिक्वेस्ट के लिए होम ब्रांच पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
- डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को मिलेगी जिनकी केवाईसी पूरी हो चुकी हैै।
- नॉन फाइनेंस ट्रांजेक्शन के लिए 60 रुपए और जीएसटी प्रति विजिट शुल्क लिया जाएगा। फाइनेंस ट्रांजेक्शन के लिए 100 रुपए और जीएसटी प्रति विजिट शुल्क लिया जाएगा।
- रोजाना कैश निकालना और कैश जमा की प्रति दिन की लिमिट 20,000 रुपए रखी गई है।
- इन सर्विस को यूज करने के लिए अकाउंट होल्डर को होम ब्रांच से 5 किमी के दायरे में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ मौजूद रहना होगा।
- ज्वाइंट अकाउंट वाले ग्राहक इन सेवाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे।
- नॉन पर्सनल और माइनर अकाउंट्स को यह सुविधा नहीं मिलेगी।
- कैश की निकासी चेक या फिर पासबुक द्वारा ही की जा सकेगी।