28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PSB Loans in 59 Minutes: Lockdown में शुरू करना चाहते हैं कारोबार, सरकार देगी एक करोड़ का लोन

केंद्र सरकार ने नवंबर 2018 में Micro, Medium and Small Enterprises के लिए शुरू की थी योजना Online तरीके से पूरी Details और Documents जमा कर एक घंटे में पा सकते हैं Loan का रुपया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 26 May 2020, 11:36 AM IST

PSB Loans in 59 Minutes

Take One Cr PSB Loans in 59 Minutes in Lockdown, and Start Business

नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) में देश में आर्थिक गतिविधियां ठप हो गई हैं। छोटे कारोकारियों के काम बंद हो गए हैं। रुपयों की किल्लत वजह से वो अपना काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं। वहीं जो लोग अपना खुद का काम नए सिरे शुरू करना चाहते हैं उन्हें भी लिक्विडिटी क्रंच ( Liquidity Crunch ) के दौर से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में आपको केंद्र सरकार ( Centra Govt ) की योजना PSB Loans in 59 Minutes ही सहारा दे सकती है, जिसके तहत आप घर बैठे एक क्लिक से एक घंटे में एक करोड़ रुपए का लोन पा सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं।

मिल जाएगा एक करोड़ का लोन
केंद्र सरकार ने नवंबर 2018 में सूक्ष्म, मध्यम और लघु उद्यम सेक्टर ( MSME Sector ) को बढ़ावा देने के लिए योजना की शुरू की थी। जिसके तहत अगर कोई कारोबार शुरू करना चाहता है तो एक करोड़ रुपए का लोन लिया जा सकता है। इस लोन को पाने का पूरा प्रोसेस स्मार्ट और डिजिटल है। इस लोन के लिए आपको केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.psbloansinz~minutes.com/signup पर जाना होगा।

Lockdown 4.0 में Airtel की होगी बिक्री, 100 करोड़ डॉलर की होगी डील

अप्लाई करते वक्त देनी होगी जानकारी
लोन के लिए अप्लाई करते वक्त वेबसाइट पर आपको अपना नाम डालना होगा। ईमेल आईडी डालकर ओपटीपी जेनरेट करना होगा। ओपटीपी डालने के बाद आगे का प्रोसेस शुरू होगा। लोन के लिए आपको दिए गए पोर्टल पर ही अप्रूवल मलि जाएगा। लोन के लिए आप अपने पसंदीदा बैंक का भी चुकान कर सकते हैं।

इन डॉक्युमेंट्स की पड़ेगी जरुरत
- पिछले छह महीने की ट्रांजैक्शन की जानकारी देनी होगी।
- जीएसटी आइडेंटीफिकेशन नंबर देना होगा।
- जीएसडी यूजर आईडी देना होगा।
- इनकम टैक्स ई-फाइलिंग से जुड़े हुए डॉक्यूमेंट्स एक्सएमएल फॉर्मेट देना होगा।

LIC ने दोबारा से लांच की PMVVY Scheme, Senior Citizen को होगा इतना फायदा

कौन ले सकते हैं योजना का लाभ
इस स्कीम का लाभ नए लोग ही सकते हैं। अगर आप पहले भी इस योजना के लाभार्थी हैं तो उसका प्रोसेस दूसरा होगा। आपने पोर्टल पर पूछी गई जानकारी सही दी है तो आपको एक घंटे में लोन मिल जाएगा। इस योजना का लाभ उठाकर हजारों लोग कमाई कर रहे हैं। इस योजना के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासलि करने के लिए https://msme.gov.in/ पर जाकर विजिट कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

Personal Finance

कारोबार

ट्रेंडिंग