टैक्स से बचने के लिए सीनियर सिटिज़न्स के लिए इंवेस्टमेंट स्कीम्स
सीनियर सिटिज़न्स अगर टैक्स से छुटकारा चाहते हैं तो इसके लिए कुछ इंवेस्टमेंट स्कीम्स हैं। इन स्कीम्स में इंवेस्ट करके सीनियर सिटिज़न्स को टैक्स से छुटकारा तो मिलता ही है, साथ ही इंवेस्टमेंट पर अच्छा रिटर्न भी मिलता है। आइए नज़र डालते हैं ऐसी 5 इंवेस्टमेंट स्कीम्स पर।
1. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम :- केंद्र सरकार की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम सीनियर सिटिज़न्स के लिए इंवेस्टमेंट का एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस स्कीम से टैक्स से छुटकारा तो मिलता ही है, साथ ही अच्छा रिटर्न भी मिलता है। केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2023 से इस स्कीम पर इंट्रेस्ट रेट को 7.6% से बढाकर 8% कर दिया है। इसमें इंवेस्ट करने की मिनिमम अवधि 5 साल की होती है, जिसे 3 साल तक और बढ़ाया भी जा सकता है। इस स्कीम में 15 लाख रुपये तक इंवेस्ट किए जा सकते हैं। टैक्स से छूट के लिए कम से कम 1.50 लाख रुपये इंवेस्ट करना ज़रूरी है।