2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये मोबाइल वॉलेट हो रहा है बंद, जल्‍द निकाल लें अपना रुपया

टेक महिंद्रा लि‍मि‍टेड ने अपना मोबमनी एप बंद करने के लिए आरबीआई में आवेदन कर दिया है और ग्राहकों रुपया निकालने की जानकारी दे दी है।
2 min read
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Apr 28, 2018

Mobomoney

Mobomoney

नई दिल्‍ली। मोबाइल वॉलेट की इस दुनिया में हर रोज कोई ना कोई नया एप आ रहा है। पेटीएम ने जिस तरह से मोबाइल वॉलेट को आगे बढ़ाने की कोशिश की और उससे इंस्‍पायर को बाकर बैंक आगे आए ऐसा लग रहा है कि जल्‍द ही मोबाइल वॉलेट देश के हर व्‍यक्ति के लिए जरूरी हो जाएगा। लेकिन देश के एक अग्रणी बैंक ने अपने मोबाइन वॉलेट को बंद करने का फैसला ले लिया है। ताज्‍जुब की बात तो ये है कि इस मोबाइल वॉलेट की लांचिंग 3 साल पहले ही हुई थी। आइए आपको भी बताते हैं कि इस बैंक का नाम और उसके मोबाइल वॉलेट के बारे में।

ये बैंक बंद कर रहा है अपना मोबाइल वॉलेट
जानकारी के अनुसार टेक महिंद्रा लि‍मि‍टेड भारतीय रि‍जर्व बैंक द्वारा टेक महिंद्रा लि‍मि‍टेड को प्रीपेड पेमेंट इंस्‍ट्रूमेंट, पीपीआई सेवा देने एवं उसे चलाने के लि‍ए दि‍या हुआ सर्टिफिकेट अपनी मर्जी से वापस लौटा रहे हैं। कंपनी ने अपना पीपीआई व्‍यवसाय बंद करने के वि‍षय में कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में अरबीआई को आवेदन किया जा चुका है। आपको बता दें कि टेक महिंद्रा लि‍मि‍टेड ने अपने तीन साल पहले अपने मबाइल वॉलेट की शुरूआत की थी। जिसका नाम है मोबामनी।

20 मई तक निकाल लें रुपया
कंपनी के अनुसार किसी तरह के टॉप अप तथा नए प्री पेड वॉलेट्स जारी करने की अनुमति पर रोक लगा दी गई है। कंपनी ने कहा कि सभी मोबोमनी वॉलेट ग्राहकों को बताया जाता है कि वे मोबोमनी सेवा का लाभ उठाते हुए प्राधि‍कृत मोबोमनी मर्चेंट आउटलेट्स में खरीददारी करें और शेष राशि खर्च कर दें अथवा 20 मई 2018 या उससे पहले शेष राशि वापस पाने के लि‍ए आवेदन कर सकते हैं। टेक महिंद्रा लि‍मि‍टेड के मोबाइल वॉलेट का नाम मोबमनी है। अब कंपनी ने अपने सभी ग्राहकों को एप से रुपया रिफंड करने की बात कर रही है।

आखिर एप से कैसे निकालें रुपया?
मोबमनी से अपना रुपया निकालने के लिए www.mobomoney.in वेबसाइट पर जाना होगा। अपना रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन कर और अपना नाम, बैंक खाता संख्‍या, बैंक का आईएफएससीकोड जैसी जानकारियां देनी होंगी। जिसके बाद आपके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। जिसे भरना होगा। अपनी रकम वापस लेने के अनुरोध करने पर अधि‍कतम 21 दि‍न अंदर आपके खाते में रुपया जमा कर दिया जाएगा।