10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोखाधड़ी के मामले में विजय माल्या आैर नीरव मोदी को भी मात देते हैं बैंकों के ये अधिकारी

बुधवार महाराष्ट्र की पुणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बैंक अाॅफ महाराष्ट्र के एमडी व सीर्इआे रवींद्र मराठे, पूर्व येचरमैन सुशील मनोत, कार्यकारी निदेशक राजेन्द्र गुप्ता समेत आैर तीन बैंक अधिकारियों को अरेस्ट कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 21 Jun 2018, 4:52 PM IST

Mallya-Modi

rtyguhjknew

नर्इ दिल्ली। बीते दिन (बुधवार) महाराष्ट्र की पुणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बैंक अाॅफ महाराष्ट्र के एमडी व सीर्इआे रवींद्र मराठे, पूर्व येचरमैन सुशील मनोत, कार्यकारी निदेशक राजेन्द्र गुप्ता समेत आैर तीन बैंक अधिकारियों को अरेस्ट कर लिया है। इन सभी बैंक अधिकारियों पर कथित रूप से डीएसके डवलपर्स लिमिटेड को बिना उचित प्रक्रिया आैर आरबीआर्इ के नियमों का उल्लंघन करके करोड़ रुपए का अवैध तरीके से लेनदने करने का आरोप है। ये पहला मामला नहीं है कि बैंक अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। एेसे में आइए जानते हैं उन बैंक अधिकारियों के बारे में जिनपर पहले भी कानूनी हथौड़ा चल चुका है।

उषा अनंतसुब्रमण्यम (पूर्व सीर्इआे, पीएनबी)
अभी पिछले माह (मर्इ) में ही केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआर्इ) ने करीब 12 हजार करोड़ के नीरव मोदी घाेटाले में उषा अनंतसुब्रमण्यम के खिलाफ चार्जशीट दायर की गर्इ थी। उषा के साथ इसमें दो पीएनबी के दो एग्जीक्यूटिव निदेशक केवी ब्रह्माजी राव आैर संजीव शरण के भी नाम हैं।

किशोर खरात (आर्इडीबीआर्इ बैंक)
इसी साल अप्रैल में आर्इडीबीाअार्इ बैंक के तीन एग्जीक्यूटिव के खिलाफ 600 करोड़ रुपए के एयरसेल लोन डिफाॅल्ट केस में सीबीआर्इ ने चार्जशीट दायर किया था। किशोर खरात के साथ-साथ बैंक के आैर भी 15 पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों का नाम शामिल है जिनपर चार्जशीट दायर की गर्इ थी।

आरके दुबे (सीएमडी, केनरा बैंक)
मार्च माह में आरके दुबे के खिलाफ भी सीबीआर्इ ने आपराधि षडयंत्र, धोखाधड़ी आैर फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया था। ये मामला 68 करोड़ लोन के धोखाधड़ी का था। दुबे पर आरोप है कि साल 2013 में अपने पद का दुरूपयो करके 68 करोड़ का लोन सैंक्शन किया था। यही नहीं इस मामले में बैंक के तत्कालीन कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार गुप्ता आैर वीएस कृष्ण कुमार पर भी केस दर्ज हुआ है।

योगेश अग्रवाल(चेयरमैन, IDBI बैंक)
योगेश अग्रवाल पर विजय माल्या के स्वामित्व वाले किंगफिशन एयरलाइंस को अुनचि पक्ष लेने का आरोप है। अग्रवाल समेत चार आैर एग्जिक्यूटिव पर सीबीआर्इ ने केस दर्ज किया था। इसमें डिप्टी एमडी बीके बत्रा आैर बैंक की क्रेडिट कमिटी के पूर्व सदस्य एसकेवी श्रीनिवासन, तत्कालीन जनरल मैनेजर आरएस श्रीधर का भी नाम शामिल है।