10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योग गुरु बाबा रामदेव, साइकिल से शुरू हुआ था सफर, आज करते हैं आॅडी में सवारी

बाबा रामदेव के पास आॅडी आैर रेंज रोवर जैसी गाड़ियां हैं। जिनकी वो शान से सवारी करते हैं। दोनों गाड़ियों की कीमत करोड़ों रुपयों में हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 21 Jun 2018, 3:44 PM IST

yog

योग गुरु बाबा रामदेव, साइकिल से शुरू हुआ था सफर, आज करते हैं आॅडी में सवारी

नर्इ दिल्ली। संयासी शब्द आते ही गले में चंदन की माला, हाथ में कमंड आैर मुखमंडल पर मुस्कुराहट जैसी तस्वीर आंखों के सामने आती है। लेकिन दुनिया में एक एेसा भी संयासी है जो आॅडी आैर रेंज रोवर जैसी लग्जरी गाड़ियों की सवारी करता है आैर अरबों रुपए कमाता है। साथ ही दुनिया को योग की शिक्षा देता है। जी हां, लगता है आप उस शख्स तक पहुंच गए हैं। इस संयासी उर्फ योग गुरु का नाम है बाबा रामदेव। जिन्होंने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में योग की परिभाषा ही बदल रख दी। कुछेक विवादों को छोड़ दिया जाए तो स्वामी राम देव अपने योग ने काफी नाम कमाया। आज ही उन्होंने पांच लाख लोगों के साथ योग करने का वर्ल्ड रिकाॅर्ड कायम किया है। आइए आज आपको भी बताते हैं कि आखिर राम देव के पास कितनी संपत्ति है। एक साल में उन्हें कितने रुपए सैलरी मिलती है। साथ ही किस तरह से कमार्इ करते हैं?

आॅडी आैर रेंज रोवर की करते हैं सवारी
बाबा रामदेव के पास आॅडी आैर रेंज रोवर जैसी गाड़ियां हैं। जिनकी वो शान से सवारी करते हैं। दोनों गाड़ियों की कीमत करोड़ों रुपयों में हैं। जानकारी के अनुसार इन दोनों गाड़ियों के अलावा उनके पास कोर्इ दूसरी गाड़ी नहीं है। जानकारी के अनुसार इन दोनों गाड़ियों की कुल की कीमत 1.1 करोड़ रुपए है।

4 करोड़ रुपए के बंगले में रहते हैं रामदेव
वैसे तो बाबा के पास घर आैर प्राॅपर्टी की कोर्इ कमी नहीं है। उन्होंने देश के कर्इ हिस्सों में प्राॅपर्टी है। लेकिन मुंबर्इ में उनका घर काफी शानदार है। जिसकी कुल कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है। जिसमें वो रहते हैं। इस बंगले को उन्होंने 2006 में खरीदा था।

1600 करोड़ रुपए की है संपत्ति
रामदेव को दुनिया का सबसे अमीर योग गुरु क्यों कहा जाता है। इसका उत्तर हम आपको देते हैं। finapp.co.in के अनुसार बाबा रामदेव के 1600 करो़ड़ रुपए की संपत्ति है। मौजूदा समय में किसी भी योग गुरु के पास इतनी संपत्ति नहीं आंकी गर्इ है। जबकि श्री श्री रविशंकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के योग गुरु हैं। आर्ट आॅफ लीविंग नाम ये उनकी संस्था काफी पुरानी है। उसके बाद भी उनकी कुल नेटवर्थ करीब 1000 करोड़ रुपए है।

2 करोड़ रुपए है सैलरी
बाबा रामदेव ने 1995 में दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट की स्थापना की थी। जिसका नाम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चल रहा है। ट्रस्ट के माध्यम से पतंजलि के कर्इ प्राॅडक्ट्स मार्केट में बिक रहे हैं। जिसकी कमार्इ अरबों रुपयों में हैं। जिसके तहत बाबा रामदेव को एक साल में दो करोड़ रुपए की सैलरी भी मिलती है।

फूड पार्क में खर्च कर रहे हैं 13 हजार करोड़ रुपए
बाबा रामदेव आैर उनके सहयोगी बालकृष्ण नोएडा में फूड पार्क खोलने जा रहे हैं। जिसकरा बजट करीब 13 हजार करोड़ रुपए है। यूपी सरकार से जिसकी अनुमति भी मिल गर्इ है। बीच में सरकार आैर पतंजलि के बीच कुछ खटास आ गर्इ थी। लेकिन अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।