नई दिल्ली: घर खरीदने ( Home Buy )के लिए होम लोन ( home loan ) लगभग हर इंसान ( home buyer ) लेते है लेकिन कई बार लेने के बाद आप महसूस करते हैं कि आपको इतनी अच्छी डील नहीं मिल पाई। या आपका लोन आपकी जेब के ( EMI on Home Loan ) ऊपर बोझ बनता जा रहा है । ऐसे में लोग अपनी होम लोन ट्रांसफर ( home loan transfer ) कराने की योजना भी बनाते हैं । ये सोचना या करना बिल्कुल गलत नहीं है लेकिन ध्यान रखें ऐसा करने से पहले आपको Home Loan Transfer के लिए थोड़ा सा होम वर्क करने की जरूरत है । जी हां क्योंकि कहीं ऐसा न हो कि ट्रांसफर कराने के बाद आपकी हालत आसमान से टपके और खजूर में अटके जैसी हो जाए।