नर्इ दिल्ली। अगर आपका भी खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक आॅफ इंडिया (एसबीआर्इ) में है आैर आप बैंक की सर्विस से संतुष्ट नहीं है तो चिंता न करें। हम आज आपाके एेसे कुछ तरीके बताने जा रहे है जिससे आपकी समस्या का जल्द से जल्द निपटारा हो जाएगा। एसबीआर्इ ने अपने ग्राहकों की शिकायत का निपटारा करके उन्हें बेहतर सुविधाएं देने के लिए कर्इ तरह के प्लेटफाॅर्म पर शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी है। आप अपनी शिकायत आॅनलाइन, आॅफलाइन, काॅल आैर एसएमएस से दर्ज करा सकते है। इसके बारे में एसबीआर्इ ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी है। यही नहीं यदि आपके शिकायत का फिर भी कार्रवार्इ नहीं होती है तो आप भारतीय रिजर्व बैंक से भी शिकायत कर सकते हैं। आइए हम आपको एेसे कुछ तरीके बताते हैं जिससे आप बैंक में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।