17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केवल 7500 में करें पूरे भारत की यात्रा, आईआरसीटीसी दे रहा है खास ऑफर

अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 9 May 2018, 3:25 PM IST

Travel

नई दिल्ली। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट आईआरसीटीसीकेवल 7560 रुपए में भारत दर्शन करा रही है। तो अगर गर्मियों की छुट्टी में आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी के इस पैकेज पर नजर डाल सकते हैं। आइए जानते हैं इस पैकेज में क्या खास हैं।

भारत दर्शन पैकेज में है ये खास
रेलवे केटरिंग एंड टुरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की भारत दर्शन का पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। इसमें कम खर्च में आप कई डेस्टिनेशन को कवर कर सकते हैं। आपको बता दें कि इसके लिए बुकिंग 9 मई से शुरू हो गई है। अगर आप भी इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।

कहां कहां कर सकते हैं सफर
आईआरसीटीसी के इस ऑफर के तहत 8 दिनों में मथुरा, आगरा , हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर और वैष्णोदेवी जैसी जगहों पर यात्रा कर सकते हैं। इनके लिए बोर्डिंग प्वाइंट राजकोट, सुरेंद्रनगर, विरमगाम, साबरमति, आनंद, वडोदरा, गोधरा और रतलाम हैं। आपइनमें से किसी भी स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकते हैं।

ये भी है सुविधा
आपको बता दें कि इस ऑफर के तहत स्लीपर क्लास का टिकट मिलेगा। इसके साथ इसमें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर भी शामिल है। वहीं रात को रुकने, टूरिस्ट प्लेस पर घुमाने के लिए बसें, सुरक्षा की देखरेख आदि सभी चीजों की जिम्मेदारी भी आईआरसीटीसी की ही होगी।

ऐसे बुक करें टिकट
इस ऑफर के तहत टिकट बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी डॉट कॉम पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक करना होगा। इस ऑफर के टिकट का भुगतान आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं। अगर आप टिकट आईआरसीटीसी के बेवसाइट से नहीं लेना चाहते तो आप कंपनी के टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर, जोनल ऑफिस और रीजनल ऑफिस से भी टिकट बुक कर सकते हैं। बस आपको अपनी यात्रा के समय एक पहचान पत्र साथ रखना होगा।